भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गमले में पौधे लगाने से पहले जरूर करें ये काम, एक्सपर्ट ने...


X

title=

गमले में पौधे लगाने से पहले करें ये काम, गार्डनिंग का ये सीक्रेट करेगा कमाल

 

arw img

आजकल घरों में गमलों में फूल, सब्जियां और सजावटी पौधे लगाने का चलन बढ़ गया है. लेकिन कई बार कुछ ही दिनों में पौधे सूखने लगते हैं. पौधों के विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी वजह अक्सर गलत तरीके से पौधा लगाना और सही देखभाल नहीं करना होती है. पौधा लगाने से पहले गमले को अच्छी तरह साफ करना चाहिए. पुराने गमले में मौजूद फंगस, कीड़े या खराब मिट्टी नए पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है. झारखंड में पारंपरिक तरीके से गमले के नीचे सबसे पहले धान की भूसी की परत बिछाई जाती है. इससे अतिरिक्त पानी निकल जाता है, मिट्टी में नमी बनी रहती है और जड़ों को पर्याप्त हवा मिलती है. इसके बाद वर्मी कंपोस्ट, उपजाऊ मिट्टी और गोबर की खाद मिलाकर गमले में भरना चाहिए. इसी मिश्रण में सावधानी से पौधा लगाएं, ताकि उसकी जड़ों को नुकसान न पहुंचे. ऊपर से हल्की मिट्टी और खाद की परत डालने से पौधे को लगातार पोषण मिलता रहता है. विशेषज्ञों के अनुसार, पौधों को जरूरत के अनुसार ही पानी दें. बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी दोनों ही नुकसानदायक हो सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top