भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Gardening Tips: सब्जी के छिलके मत फेंकिए, गार्डन के लिए ऐसे बनाएं...


होमफोटोकृषि

सब्जी के छिलके मत फेंकिए, गार्डन के लिए ऐसे बनाएं फ्री में ऑर्गेनिक खाद

Last Updated:

Gardening Tips: सब्जी के छिलकों को कचरा समझकर फेंकने के बजाय, उनसे घर पर कंपोस्ट और फ़र्टिलाइज़र बनाया जा सकता है. यह तरीका किचन वेस्ट का सही इस्तेमाल करने और पौधों को प्राकृतिक पोषण देने में मदद करता है.

भीलवाड़ा – आमतौर पर देखा जाता है कि चाहे सलाद के रूप में काम ली गई खीरा ककड़ी हो या फिर सब्जियां हो अक्सर सब्जियां काटने के बाद बचे छिलकों को हम यू ही कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलके गार्डन के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं. खीरा , आलू, लौकी, कद्दू, फलियों और दूसरी सब्जियों के छिलकों से आसानी से घर पर कंपोस्ट तैयार की जा सकती है. इससे किचन वेस्ट का सही इस्तेमाल होगा और पौधों को नेचुरल पोषण भी मिलेगा.

इसके लिए सबसे पहले सब्जियों के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बाल्टी या बड़े डिब्बे में नीचे सूखे पत्ते, सूखी मिट्टी या थोड़ा सूखा कचरा डालें. इसके ऊपर सब्जियों के छिलकों की एक परत डालें. इसी तरह सूखी सामग्री और गीले कचरे की परत बनाते जाएं. डिब्बे में हवा आने-जाने की थोड़ी जगह जरूर रखें.

कंपोस्ट को हल्का नम रखना जरूरी है, लेकिन इसमें पानी भरने न दें. हर कुछ दिनों में डंडे या किसी दूसरे साधन से इसे थोड़ा मिला दें, ताकि हवा अंदर जाती रहे. अगर कंपोस्ट से बहुत ज्यादा बदबू आने लगे तो उसमें सूखे पत्ते, मिट्टी या कागज के छोटे टुकड़े मिला सकते हैं. इससे नमी और बदबू दोनों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आमतौर पर कुछ हफ्तों में छिलके गलकर गहरे भूरे या काले रंग की मिट्टी जैसी सामग्री में बदलने लगते हैं. जब इसमें तेज बदबू न रहे और ज्यादातर कचरा पहचान में न आए, तो समझिए कंपोस्ट तैयार है. इसे पौधों की मिट्टी में थोड़ी मात्रा में मिलाकर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर जल्दी खाद बनाना चाहते हैं तो सब्जियों के छिलकों से तरल खाद भी बनाई जा सकती है. छिलकों को साफ पानी में कुछ दिनों तक भिगोकर उस पानी को छान लें और पौधों की मिट्टी में थोड़ी मात्रा में डालें. इसे बहुत गाढ़ा न रखें और इस्तेमाल से पहले पानी मिलाना बेहतर रहता है.

कंपोस्ट में तेल, नमक, मसालेदार खाना, मांस या दूध से बनी चीजें न डालें. सिर्फ साफ सब्जियों का कचरा और सूखी सामग्री इस्तेमाल करें. इस आसान तरीके से रसोई का कचरा कम होगा, गार्डन की मिट्टी में जैविक पोषक तत्व बढ़ेंगे और पौधों की देखभाल भी ज्यादा पर्यावरण-अनुकूल तरीके से की जा सकेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top