![]()
निरसा विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फोन, ऑडियो और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए धमकी दी है। विधायक ने इस संबंध में धनबाद के एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक अरूप चटर्जी के अनुसार, प्रिंस खान लगातार उन्हें फोन कर रहा था, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद व्हाट्सएप पर ऑडियो और मैसेज भेजकर पैसे की मांग की गई और धमकी दी गई। ऑडियो में 24 घंटे के भीतर पैसे का इंतजाम करने को कहा गया, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इसमें कोयले के काम का भी जिक्र था। सांसद और गैंगस्टर के संबंधों की जांच की मांग की थी: अरूप चटर्जी अरूप चटर्जी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक प्रेस वार्ता में सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान के संबंधों की जांच की मांग की थी। उनका मानना है कि इसी के बाद उन्हें यह धमकी मिली है। अरूप चटर्जी ने जिले में कोयला चोरी, अवैध खनन और संबंधित मामलों की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग दोहराई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच होती है, तो उसमें उनका नाम भी शामिल किया जाए ताकि पूरे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। धमकी मिलने के बाद विधायक ने धनबाद के एसएसपी को लिखित शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link