भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान



रांची| नगर निगम ने कांके राम मंदिर चौक से जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक, रातू रोड चौक और हरमू बायपास होते हुए प्रोजेक्ट भवन तक के मार्ग को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने का अभियान तेज करने का फैसला किया है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सड़क व फुटपाथ पर अवैध सब्जी बिक्री, अनधिकृत दोपहिया पार्किंग, ठेले, दुकानों का सड़क तक विस्तार, अवैध होर्डिंग, अव्यवस्थित ऑटो स्टॉप और अवैध मीट दुकानों को यातायात बाधित करने वाला बताया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि लक्ष्य केवल हटाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि सड़क, पार्किंग, वेंडिंग और सार्वजनिक स्थलों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर मॉडल हरित कॉरिडोर विकसित करना है। अभियान के लिए तीन प्रवर्तन टीमें बनेंगी, फुटपाथ निर्माण व मापन सर्वे होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top