Last Updated:
गैंगस्टर प्रिंस खान के घर बुलडोजर एक्शन लिया गया. उसका मकान पुलिस ने की निगरानी में जमींदोज किया गया. इस दौरान छह थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही. साथ ही कई वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे. मालूम हो कि महज 48 घंटे पहले गैंगस्टर ने विदेशी मोबाइल नंबर से निरसा विधायक अरूप चटर्जी को धमकी भरा मैसेज भेजा था. उसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया.
गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर चलाया गया.
धनबादः झारखंड में पहली बार किसी कुख्यात अपराधी के घर बुलडोजर एक्शन किया गया. धनबाद पुलिस ने शनिवार को फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर को बुलडोजर से ध्वस्त करना शुरू कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. मौके पर तीन डीएसपी समेत छह थानों की पुलिस तैनात रही. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मीडिया को भी घटनास्थल से दूर रखा गया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई. इस दौरान डीएसपी प्रकाश सोय, सीसीआर डीएसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस पहले से कई मामलों में कार्रवाई कर रही थी, लेकिन हाल ही में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिली जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाया.
बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही.
गैंगस्टर ने दी थी धमकी
शुक्रवार को प्रिंस खान ने कथित तौर पर विधायक के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा था. इसके साथ ही उसने पिस्टल से फायरिंग का एक वीडियो भी भेजा. रंगदारी की मांग करते हुए 24 घंटे के भीतर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. धमकी भरे कॉल और मैसेज +27613737683 नंबर से भेजे गए थे, जिसे दक्षिण अफ्रीका का नंबर बताया जा रहा है. धमकी मिलने के बाद विधायक अरूप चटर्जी ने मुख्यमंत्री, गृह विभाग, डीजीपी और धनबाद एसएसपी को इसकी जानकारी दी थी. घटना से पहले धनबाद की राजनीति भी काफी गरमाई हुई थी.
सांसद और विधायक में चल रही जुबानी जंग
पिछले एक सप्ताह से धनबाद सांसद और निरसा विधायक के बीच जुबानी जंग चल रही थी. विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद ढुलू महतो पर गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंध होने का आरोप लगाया था. आरोप लगाने के करीब 48 घंटे बाद ही विधायक को धमकी मिलने से मामला और गंभीर हो गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि बुलडोजर की कार्रवाई किसी राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी नहीं है. बल्कि कानून के तहत चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है. फिलहाल प्रिंस खान फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
About the Author
Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…और पढ़ें