भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खेती का सुपरहिट बिजनेस मॉडल! ऑर्गेनिक खेती से सालाना कमाई 30 लाख,...


होमवीडियोकृषि

धन्ना सेठ का सुपरहिट बिजनेस मॉडल! ऑर्गेनिक खेती से सालाना 30 लाख कमाई

X

title=

धन्ना सेठ का सुपरहिट बिजनेस मॉडल! ऑर्गेनिक खेती से सालाना 30 लाख कमाई

 

arw img

Agriculture Success Story: जब देश का आम किसान मंडियों के भाव और बिचौलियों से परेशान है. वहीं रांची के मुरकुनि गांव के किसान राम पाठक ने खेती को एक मुनाफेदार बिजनेस मॉडल में बदल दिया है. लोकल लोग इन्हें प्यार से ‘धन्ना सेठ’ कहते हैं, क्योंकि सिर्फ खेती से इनकी सालाना कमाई 25 से 30 लाख रुपये है. राम पाठक अपनी 9 एकड़ जमीन पर 100% ऑर्गेनिक तरीके से तरबूज, शिमला मिर्च और खीरे जैसी करीब 20 फसलों की खेती करते हैं. फसलों को पोषण देने के लिए वे यूरिया नहीं, बल्कि गोमूत्र, सरसों की खली और जामुन के सिरके से खुद खाद तैयार करते हैं. लोकल बाजार में फसल कौड़ियों के भाव पिट जाती है, इसलिए हमने सीधे बड़े शहरों के ट्रेडर्स से हाथ मिलाया. राम पाठक की इस सूझबूझ का नतीजा है कि आज दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के बड़े-बड़े मॉल्स में दिखने वाली महंगी ऑर्गेनिक सब्जियां सीधे उनके खेतों से पहुंच रही हैं. सही मार्केटिंग और प्रीमियम क्वालिटी के दम पर राम पिछले 10 सालों से लगातार बंपर मुनाफा कमा रहे हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top