भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फूल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक, गिरने से मौत



पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत डोबाबीरा निवासी 27 वर्षीय अर्जुन बड़ाइक की मंगलवार शाम पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोबी के समीप हुई। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गुमला पहुंचने पर चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अर्जुन मंगलवार को अपने स्वजनों के साथ टांगीनाथ धाम पूजा करने गया था। पूजा करने के बाद वह कार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रायडीह डोबडोबी के पास सड़क किनारे एक कुसुम के पेड़ में फूल खिला हुआ देखकर वह उसे तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इसी क्रम में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top