भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jainam Jain: AI Startup Founder


  • Hindi News
  • Career
  • Jainam Jain: AI Startup Founder | Burj Khalifa 141st Floor Inspiration

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्कूल की पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाकर जैनम जैन पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले एक स्‍टार्टअप के फाउंडर हैं। उनके स्‍टार्टअप का नाम ‘मेंगो इंजन’ (Mengo Engine) है। जैनम का ऑफिस दुबई के बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर है।

दुबई में कंपनी के मालिक हैं जैनम

जैनम जैन की उम्र 14 साल है। उनकी कंपनी का नाम Mengo Engine है। ये AI प्लेटफॉर्म बिजनेस के कई काम आसान करता है। इसकी मदद से मार्केटिंग, ग्राहकों से बात करना, सेल्स बढ़ाना और कंटेंट तैयार करना जैसे काम जल्दी और आसान हो जाते हैं।

QuoteImage

Documenting > creating. The journey is the content. I record mine daily. I’m not a content creator; I’m a founder with a camera. People want the real, unfiltered process. pic.twitter.com/18AZQ93jqS— Jainam Jain (@Jainamjain_1xl) July 4, 2026

QuoteImage

6 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर

जैनम ने बताया कि जब वे सिर्फ 6 साल के थे, तब उनके पिता उन्हें पहली बार एक बिजनेस मीटिंग में लेकर गए थे। वहीं से उनके मन में बिजनेस को समझने की दिलचस्पी बढ़ी। इसके बाद उन्होंने सिर्फ स्कूल की पढ़ाई पर ही भरोसा नहीं किया बल्कि वे नए लोगों से मिले, अलग-अलग कार्यक्रमों में गए और हर अनुभव से कुछ नया सीखते रहे।

यू ट्यूब पर जुड़े हैं 1.45 लाख से ज्यादा लोग

जैनम सिर्फ कंपनी चलाने तक ही नहीं रुके। वे TEDx में अपनी बात रख चुके हैं। उनके नाम दो पेटेंट हैं और उन्होंने एक किताब भी लिखी है। उनके यूट्यूब चैनल पर 1.45 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। 10 साल की उम्र से ही उन्होंने खुद को 50 दिन की अलग-अलग चुनौतियां देना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने 50 किताबें पढ़ीं, 50 बिजनेस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भारत में करीब 6,000 किलोमीटर का सफर करके कई सफल लोगों से मुलाकात की।

QuoteImage

Nobody asks for your resume when your product works.The world cares about the problems you actually solve and the utility your code provides. Stop polishing your CV. Build something real. 💻🔥 pic.twitter.com/zIw8M9Pkjn— Jainam Jain (@Jainamjain_1xl) July 4, 2026

QuoteImage

10 साल की उम्र में की 6000 किमी यात्रा

10 साल की उम्र में ही जैनम ने 50 किताबें पढ़ी, 50 नेटवर्किंग इवेंट्स में शामिल हुए और एंटरप्रेन्योर्स से मिलने और उनसे सीखने के लिए पूरे भारत में लगभग 6,000 किमी की यात्रा की। 13 वर्ष की आयु में जैनम ने मात्र 105 दिनों में आईजीसीएसई 10 का कोर्स पूरा कर लिया। स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कोडिंग, एआई और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट भी सीखा।

QuoteImage

Meet Jainam Jain. At just 14 years old, he owns an office on the 141st floor of Burj Khalifa in Dubai.While most teenagers are focused on school, Jainam was focused on building. He founded Mengo Engine, an AI startup that helps businesses use artificial intelligence to improve… pic.twitter.com/E2KAWgK6cg— Vikas Alwys (@VikasAlwys) June 25, 2026

QuoteImage

यू ट्यूब चैनल के साथ करिअर की शुरुआत

अपने करिअर की शुरुआत बताते हुए जैनम कहते हैं – जब मैंने अपने पहले YouTube चैनल ‘JJFuntime’ के साथ अपना एंटरप्रेन्योर का सफर शुरू किया, तब मैं सिर्फ 6 साल का था। मेरा पहला वीडियो मेरी बहन जीविका के साथ खिलौनों की अनबॉक्सिंग का था। जो एक मजेदार आइडिया के तौर पर शुरू किया गया था। वही अब 1,50,000 से ज्यादा फालोअर्स की कम्युनिटी बन चुका है। 11 साल की उम्र में, मैंने ‘1XL’ की सह-स्थापना की, जो पर्सनल और प्रोफ़ेशनल ग्रोथ के लिए बना एक प्लेटफॉर्म है।

बड़े होने पर मेरे माता-पिता ने मुझे दयालुता और दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाने का महत्व सिखाया। किताबें मेरी सबसे अच्छी दोस्त बनीं। उन्होंने मेरे ज्ञान और ऊर्जा को बढ़ाया ताकि मैं बड़े सपने देख सकूं और उन्हें पूरा कर सकूं। मैं तब तक नहीं रुक सकता जब तक कि इस सपनों को पूरा न कर लूं।

ये खबर भी पढ़ें

50 साल पुराना कोएड स्कूल बॉयज स्कूल निकला:प्रशासन ने बिना बताए किया बदलाव, 120 लड़कियों का एडमिशन कैंसिल हुआ

पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्दवान के कलना नंबर 2 ब्लॉक स्थित बैद्यपुर विद्यापीठ पिछले 50 सालों से को-एड (गर्ल्स और बॉयज) स्कूल के तौर पर संचालित हो रहा है, लेकिन बीते दिनों जब 11वीं में पढ़ने वाली गर्ल्स स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन के लिए एजुकेशन पोर्टल पर आवेदन किया तो पता चला कि बैद्यपुर विद्यापीठ बॉयज स्कूल में बदल दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top