भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिया विवाद में हुई नवजात की हत्या:पलामू में मुख्य आरोपी और पिता...




पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिन्दु बिगहा गांव में पुलिया पर बैठने को लेकर हुए विवाद में चार माह के नवजात प्रिंस कुमार की हत्या हुई थी। इस हमले में उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी चितरंजन पासवान उर्फ शिवम और उसके पिता तुलसी पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना 2 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे हुई। फगुनी पासवान के पुत्र अतुल पासवान और आनंद पासवान का गांव के चितरंजन पासवान उर्फ शिवम से पुलिया पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद चितरंजन ने धमकी दी और घर से धारदार बलुआ (फारसा) लेकर दीपक पासवान के घर पहुंच गया। वहां उसने दीपक पासवान, उनकी पत्नी रूपा देवी और चार माह के बेटे प्रिंस कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार माह के प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक पासवान और रूपा देवी को बेहतर इलाज के लिए पहले एमएमसीएच मेदिनीनगर और फिर रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में हैदरनगर थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चितरंजन पासवान उर्फ शिवम (29) और उसके पिता तुलसी पासवान (62) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त धारदार बलुआ भी बरामद कर लिया गया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने किया। इस अभियान में हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top