भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आधुनिक व पारंपरिक मेहंदी कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया




भास्कर न्यूज | हजारीबाग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप, हजारीबाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क रोजगारोन्मुखी मेहंदी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला में युवतियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आधुनिक व पारंपरिक मेहंदी कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को ब्राइडल मेहंदी, अरेबिक, इंडो-अरेबिक, मंडला आर्ट, फुल हैंड डिज़ाइन सहित विभिन्न प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया गया। मेहंदी कला को स्वरोजगार व आय का साधन बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। इस प्रशिक्षण में शिवानी कुमारी, कनिष्ठा शाक्ये, रितिका रश्मि टोप्पो, रिया रश्मि टोप्पो, ज्योति रानी, सृष्टि कुमारी, सौरव कुमार, प्रिया शर्मा, अंजली राणा, पल्लवी राणा, ईशा कुमारी व अनामिका कुमारी ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर आकर्षक व उत्कृष्ट मेहंदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यशाला में मेघा राज, संध्या कुमारी एवं जिया कुमारी बतौर प्रशिक्षक शामिल थीं। प्रशिक्षकों ने सरल व व्यावहारिक तरीके से मेहंदी कला की बारीकियां सिखाईं। इससे प्रतिभागियों ने कम समय में बेहतर कौशल विकसित किया। तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने कहा, तरंग ग्रुप का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं है। उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। आज के समय में हुनर ही सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा अपने कौशल को सही दिशा दें, तो वे स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों व प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top