भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सूर्यानाला पुल निर्माण में पारदर्शिता पर उठे सवाल, आरटीआई डाल डीसी से...



धालभूमगढ़| पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत में सूर्यानाला पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए उच्च स्तरीय पुल के निर्माण को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। चतरो गांव निवासी इंद्रजीत मुर्मू ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत परियोजना से जुड़े दस्तावेज और जानकारी मांगी है। उन्होंने उपायुक्त सह लोक सूचना अधिकारी को आवेदन भेजकर वित्तीय और तकनीकी विवरण स्पष्ट करने की मांग की है। आवेदन में पुल के निर्माण स्थल से जुड़ी जमीन का विवरण और स्थल जांच सत्यापन की प्रति मांगी गई है। मुर्मू ने यह भी पूछा है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सूचना बोर्ड लगाया गया था या काम पूरा होने के बाद। यदि बोर्ड लगाया गया था, तो उसकी फोटो उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने पुल के उद्घाटन से संबंधित जानकारी भी मांगी है। इसमें उद्घाटन किसने किया, उद्घाटन किस स्थान पर हुआ, परियोजना की कुल लागत कितनी रही, और उद्घाटन बोर्ड की फोटो शामिल है। आवेदन में निर्माण एजेंसी का नाम, कार्य की निगरानी करने वाले जूनियर इंजीनियर द्वारा किए गए निरीक्षणों की संख्या, गुणवत्ता जांच से जुड़े प्रतिवेदन, और वर्क ऑर्डर की प्रतियां भी मांगी गई हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top