भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर की तनीषा से पीएम ने किया संवाद:झारखंड के आदिवासी बहुल इलाके...




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पहली मेड इन इंडिया कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप वैश्विक बाजार के लिए रवाना भी की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने चिप बनाने वाली टीम के 15 सदस्यों से संवाद भी किया। इस टीम में जमशेदपुर के बागबेड़ा की बेटी तनीषा गौतम भी शामिल थी। पीएम मोदी ने तनीषा गौतम से पूछा कि वे कहां की रहने वाली है? क्या पढ़ाई की है? और यहां काम करना पसंद है कि नहीं? तनीषा ने कहा कि वह जमशेदपुर की रहने वाली है। पीएम से बात कर ऊर्जा मिली: तनीषा गौतम
तनीषा गौतम ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि पीएम मोदी को सामने से देखना और बात करना अनोखा अनुभव रहा। उनसे बात करने मात्र से आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस कर रही हूं। मालूम हो कि तनीषा गौतम साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट में जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top