![]()
भास्कर इंपैक्ट बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन के पार्किंग में टाइम फ्रॉड, यात्रियों से होती है अवैध वसूली शीर्षक खबर को दैनिक भास्कर ने चार जुलाई को सिटी फ्रंट के फ्लायर में प्रमुखता से छापी थी। इस मामले को सीनियर डीसीएम विकास कुमार ने गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार पर 20 हजार रुपए का जुर्माना किया है। सीनियर डीसीएम ने कहा कि यात्रियों के साथ होने वाले इस तरह की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने अगर 15 मिनट निशुल्क पार्किंग की बात कही है तो इसे ठेकेदार को भी मानना होगा, अन्यथा आगे शिकायत मिलने पर इससे भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी, या फिर उसका ठेका सस्पेंड किया जाएगा। बता दें कि पार्किंग में लगातार हो रहे विवाद को लेकर कई लोगों ने रेलवे प्रबंधन से शिकायत की थी कि समय के एएम को पीएम बनाकर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है और जबरन पैसों की वसूली की जा रही है। जब पैसे देने से इंकार कर दिया जाता है तो लोगों के साथ मारपीट भी की जाती है। इससे लोग आहत होते हैं। पार्किंग में रंगदारी कर पैसे की वसूली हो रही थी। दैनिक भास्कर में 4 जुलाई को छपी खबर।
Source link