भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Chana Dal Puri Recipe: बाजार जैसी फूली-फूली चना दाल की पूड़ी घर...


होमफोटोलाइफ़फूड

बाजार जैसी फूली-फूली चना दाल की पूड़ी घर पर बनाएं,नोट कर लें ये सीक्रेट रेसिपी

Last Updated:

Chana Dal Puri Recipe: आद्रा नक्षत्र शुरू हो चुका है. यह 22 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान खासतौर पर खीर और दाल-पूड़ी बनाकर खाई जाती है. बहुत लोग दाल पूड़ी ठीक से नहीं बना पाते. यह खासतौर पर चना दाल से बनाई जाती है. अगर आप एकदम बाजार जैसी फूली-फूली कचौड़ी की तरह ही पूड़ी बनाना चाहते हैं, तो आपको दो-तीन बातों का ध्यान रखना होगा.

चना दाल की स्टफिंग की तैयारी के लिए आपको चना दाल लेना होगा और उसे प्रेशर कुकर में पानी के साथ डाल देना है. ध्यान रहे जितना चना दाल है उसका 3 गुना पानी होना चाहिए.

उसी में आपको नमक, थोड़ा अदरक, तेज पत्ता, लौंग, इलाइची यह सब डाल देना है और दो-तीन सिटी लगा देनी है. कहने का मतलब है जब तक पक न जाए तब तक सिटी लगानी है.

इसके बाद आपको आटा गूथ लेना है. आटा एकदम साधारण तौर पर जैसा कि आप हमेशा गुथते हैं, बिल्कुल वैसा ही कोई स्पेशल नहीं. एक बात का ध्यान रखें, थोड़ा गर्म पानी में आटा गूथ लें. इससे आटा बहुत ही मुलायम हो जाता है और आधा एक घंटा के लिए छोड़ दे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब आपने जो चना दाल पका लिया उसको नीचे उतार लें व चना दाल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा मिक्स मसाला, थोड़ा सा चिकन मसाला और थोड़ा सा जवाईंन मंगरेला डाल दे.

अच्छे से स्टफिंग तैयार कर लें और एक छोटी सी लोई लें. स्टफिंग को आटे लोई के अंदर भर दें. अब इसे आप गरमा गर्म तेल में डाल दीजिए. और जब यह अच्छी तरीके से दोनों तरफ दीप ब्राउन हो जाए तो उसे बाहर निकाल ले.

इसे आप खासतौर पर हरी चटनी के साथ या फिर घर में रखें किसी भी अचार के साथ खा सकते हैं. खाने में बड़ा ही टेस्टी और लाजवाब लगता है. आप चाहे तो अद्रा के बाद भी किसी खास मेहमान के लिए बना सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top