भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मां दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा पर निकला जुलूस




केतार | प्रखंड के ताली गांव में विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित प्रतिष्ठात्मक चंडी महायज्ञ एवं मां दुर्गा के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भव्य जुलूस निकाला, जो गांव की गलियों से होकर परिक्रमा करता हुआ आगे बढ़ा। आयोजन ने गांव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। जुलूस के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और मां दुर्गा के दर्शन कर दान-पुण्य के साथ आशीर्वाद लिया। पूरा गांव “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर यज्ञ आचार्य सौरभ भारद्वाज, यज्ञ समिति अध्यक्ष अनुज गुप्ता, शिववरण साह, इंद्रदेव गुप्ता, अनीश गुप्ता, ब्रह्मदेव गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top