भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : कुलपति




भास्कर न्यूज | गढ़वा आरकेवीएस संस्थान गढ़वा के बीएड विभाग की वार्षिक पत्रिका विद्याविमर्श का लोकार्पण शनिवार को संस्थान परिसर में गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह का उद्घाटन नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने शिक्षा में गुणवत्ता, शोध, अनुशासन और कठिन परिश्रम को सफलता का मूलमंत्र बताया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के पारंपरिक स्वागत, रोली-चंदन का तिलक, पुष्पगुच्छ भेंट एवं पुष्पवर्षा के साथ हुई। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षु छात्राओं जूही पांडेय एवं छाया ने कार्यक्रम का संचालन किया। जबकि सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें 11 देशों में कार्य करने का अवसर मिला। जहां उन्होंने अनुशासन, समयबद्धता और कठिन परिश्रम की संस्कृति को नजदीक से देखा। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अध्ययन, शोध, नवाचार, अनुशासन और ईमानदारी के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने वाले विद्यार्थियों को सफलता अवश्य मिलती है। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने भावी शिक्षकों से नैतिक मूल्यों को अपनाने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top