भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Recipe: त्योहार पर मेहमानों के लिए बनाएं शाही टुकड़ा, ऐसा स्वाद कि...


Last Updated:

Shahi Tukda Recipe: रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन में अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास मीठा बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड से तैयार होने वाला शाही टुकड़ा बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बोकारो के शेफ देवाशीष ने घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी और खास टिप्स साझा की हैं.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन के बीच अगर आप घर आए मेहमानों को कुछ खास और स्वादिष्ट खिलाना चाहते हैं, तो ब्रेड से तैयार होने वाला शाही टुकड़ा एक बेहतरीन डेजर्ट हो सकता है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और आमतौर पर इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. ऐसे में बोकारो के शेफ देवाशीष से जानते हैं शाही टुकड़ा बनाने की आसान रेसिपी.

शेफ देवाशीष को जे डब्ल्यू मैरियट और रेडिसन ब्लू जैसे बड़े फाइव स्टार होटलों में काम करने का अनुभव है. उन्होंने बताया कि घर पर उपलब्ध सामान्य सामग्री की मदद से भी स्वादिष्ट और मलाईदार शाही टुकड़ा आसानी से तैयार किया जा सकता है. इस डिश की खास बात यह है कि कितने भी आइटम आएं और जाएं पर इसकी डिमांड कम नहीं होती.

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामग्री
शाही टुकड़ा तैयार करने के लिए व्हाइट ब्रेड, कस्टर्ड पाउडर, इलायची पाउडर, चीनी, घी, दूध और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है. इन सामान्य सामग्री से घर पर ही स्वादिष्ट शाही टुकड़ा तैयार किया जा सकता है. शेफ देवाशीष के अनुसार, सबसे पहले व्हाइट ब्रेड के किनारों को अच्छी तरह काटकर अलग कर लें. इसके बाद ब्रेड को अपनी पसंद के अनुसार गोल, रिक्टेंगल या ट्रायंगल शेप में भी काट सकते हैं. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और ब्रेड के टुकड़ों को धीमी से मध्यम आंच पर अच्छी तरह फ्राई करें. जब तक ब्रेड का रंग सुनहरा न हो जाए और वह कुरकुरी न हो जाए.

ऐसे तैयार करें चाशनी
अब शाही टुकड़े के लिए चाशनी तैयार करें. इसके लिए एक पतीले में करीब दो कप पानी लें. इसमें तीन से चार चम्मच चीनी और थोड़ी सी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे कुछ देर तक पकाएं, ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए और हल्की चाशनी तैयार हो जाए. इसके बाद घी में फ्राई किए हुए ब्रेड के टुकड़ों को तैयार चाशनी में अच्छी तरह डुबोएं. ब्रेड को चाशनी में कुछ देर रखने के बाद एक प्लेट या ट्रे में निकालकर रख दें.

मलाई से आएगा शाही स्वाद
अब शाही टुकड़े के लिए मलाई तैयार करने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें. दूध को पतीले में तेज आंच पर उबालें और इसमें करीब एक चम्मच कस्टर्ड पाउडर और थोड़ी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे लगातार चलाते हुए कुछ देर पकाएं. धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होकर मलाईदार हो जाएगा. हालांकि उबाल आने के बाद दूध को धीमा कर दें वरना यह लग सकता है. लगातार चलाते रहें और कस्टर्ड पाउडर डालने के बाद चलाना बंद न करें वरना दूध नीचे लग जाएगा.

ड्राई फ्रूट्स से करें गार्निश
अब आखिर में ट्रे में रखे चाशनी वाले ब्रेड के टुकड़ों के ऊपर तैयार मलाई को अच्छी तरह फैला दें. इसके बाद ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता या अपनी पसंद के अन्य ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें और रक्षाबंधन या किसी भी त्योहारी मौके पर इसे घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. मलाई की जगह कुछ लोग रबड़ी डालकर भी इसे सर्व करते हैं और कुछ लोग बिना मलाई या रबड़ी के. ये आपकी च्वॉइस है पर एक बात पक्की है कि इसका स्वाद हर रूप में बेहतरीन आता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top