भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टाटानगर-आसनसोल समेत कई ट्रेनें रद्द; हटिया-खड़गपुर, चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस भी प्रभावित


Last Updated:

आद्रा रेल मंडल में लाइन मरम्मत कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 9 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इसके अलावा 8 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन के तहत चलाया जाएगा. वहीं तीन एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलेंगी. इस फैसले से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्री प्रभावित होंगे.

ख़बरें फटाफट

टाटानगर-आसनसोल समेत कई ट्रेनें रद्द; हटिया-खड़गपुर का भी परिचालन प्रभावितZoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

जमशेदपुरः रांची: झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. आद्रा रेल मंडल में 6 से 12 जुलाई 2026 के बीच रेल लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा. इसके लिए रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक ले रहा है. इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न तिथियों में 9 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है.

इसके अलावा 8 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोका जाएगा. यानी ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलेंगी. वहीं, तीन एक्सप्रेस ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से प्रस्थान करेंगी. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें.

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची:

  • टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 8 और 11 जुलाई को परिचालन रद्द रहेगा.
  • आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045): 6, 8, 9, 10 और 12 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू (68090/68089): 7, 10 और 12 जुलाई को नहीं चलेगी.
  • आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078): 6 और 9 जुलाई को सेवा रद्द रहेगी.
  • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 6 और 9 जुलाई को रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें गंतव्य से पहले रुकेंगी (शॉर्ट टर्मिनेशन):

  • आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055): 8 और 11 जुलाई को यह सिर्फ आद्रा तक जाएगी. आद्रा से टाटानगर के बीच रद्द रहेगी.
  • टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056/68060): 7, 10 और 12 जुलाई को यह आद्रा तक ही चलेगी. आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.
  • आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 8, 10 और 11 जुलाई को यह आद्रा तक चलेगी. आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.
  • चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115): 7, 10 और 12 जुलाई को यह केवल महुदा तक जाएगी. महुदा-गोमो-महुदा के बीच रद्द रहेगी.
  • आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060): 8 और 11 जुलाई को आद्रा तक चलेगी। आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

देरी से चलने वाली ट्रेनें:

  • खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035): 6, 9 और 10 जुलाई को खड़गपुर से 1 घंटा देरी से रवाना होगी.
  • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036): 7 जुलाई को हटिया से 1 घंटा देरी से चलेगी.
  • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036): 8 और 11 जुलाई को हटिया से 2 घंटे की देरी से खुलेगी.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top