भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुर्घटना में घायल युवक-युवती को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया




सिमडेगा। कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद घायल युवक और युवती को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों घायलों को समय पर इलाज मिल सका। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को सूचना मिली कि टैंसेरा मोड़, बरवाडीह के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक और युवती सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। बिना देरी किए दोनों घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया। घायलों की पहचान पौलुस लुगुन (पिता: जेवियर लुगुन) और दीपिका लुगुन (पिता: अजीत लुगुन) के रूप में हुई है। दोनों निवासी नावाटोली, थाना कोलेबिरा, जिला सिमडेगा हैं। पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। पुलिस ने आमजनों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, गति नियंत्रित रखने, और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top