Last Updated:
Arbi farming: बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के किसान तारेश्वर महतो अरबी की खेती से शानदार आमदनी कर दूसरे किसानों के लिए मिसाल बन रहे हैं. उन्होंने 70 डिसमिल जमीन में अरबी की खेती कर बेहतर उत्पादन हासिल किया है और कम लागत में लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. किसान तारेश्वर महतो ने बताया कि वह पेशेवर किसान हैं और कई पीढ़ियों से उनका परिवार खेती पर ही निर्भर है. वह बीते 10 सालों से बड़े क्षेत्र में अरबी की खेती कर रहे हैं.
उन्होंने इस साल फरवरी महीने में अरबी की बुवाई की थी. यह फसल लगभग 5 से 6 महीने में तैयार हो जाती है और किसानों को अच्छी कमाई का अवसर देती है. क्योंकि अरबी के अलावा किसान इसके पत्ते बेचकर भी कमाई कर सकते हैं. अरबी के पत्तों की सब्जी और पकौड़ी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है.
ऐसे में किसान इससे डबल कमाई कर सकते हैं.आगे किसान तारेश्वर ने बताया कि 70 डिसमिल में अरबी की खेती करने में करीब 10 हजार रुपये की लागत आती है. वहीं, बाजार में अरबी की कीमत 20 से 25 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिलती है.
ऐसे में बेहतर देखभाल से किसान 70 डिसमिल में 50 क्विंटल से अधिक का उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. 70 डिसमिल की खेती से करीब 1,25,000 रुपये की आमदनी हो जाती है और लागत हटाकर 1,15,000 रुपये तक का शुद्ध मुनाफा हो जाता है. वहीं, वह अपनी तैयार फसल को पेटरवार हाट में बेचते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, अरबी की खेती में दूसरी फसलों की तुलना में अधिक समय लगता है. ऐसे में नियमित सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और समय-समय पर देखभाल करना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में किसान थोड़ी सी देखभाल से बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.
खास बात यह है कि लागत की तुलना में इस फसल में अच्छी कमाई है क्योंकि इसके पत्तों के बिकने से ही आमदनी शुरू हो जाती है तो दूसरी फसलों की तुलना में मुनाफा ज्यादा मिलता है. बाकी फसलों की दो चीजें नहीं बिकती पर यहां बात अलग हो जाती है.