Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 07 july 2026: क्या आज कन्या राशि वालों की किस्मत पलटने वाली है? क्या रुके हुए काम होंगे पूरे और मिलेगी बड़ी खुशखबरी? आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल से, आज का पूरा राशिफल?
देवघर: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास और शुभ रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल, तिथि, योग और चंद्रमा की स्थिति को देखते हुए ज्योतिषाचार्य इसे बेहद मांगलिक दिन मान रहे हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही रेवती नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर करेगा, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां, सफलता और शुभ समाचार लेकर आने वाला है. सुबह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव भी काफी हद तक दूर होगा.
आज कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है वो पूर्ण होगा
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के मुताबिक आज कन्या राशि के जातकों पर विशेष रूप से हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी. यदि किसी का कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से अटका हुआ है या बार-बार प्रयास करने के बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा था, तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना बन रही है. नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए-नए स्रोत बनने की संभावना है. जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं या किसी बड़े फैसले का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी.
छात्रों को मिलेगी प्रतियोगिता परीक्षा मे सफलता
छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी उत्साहजनक रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा. यदि परिवार में माता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, तो उसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं. घर का माहौल सुखद रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी. इसके साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. मंदिर दर्शन, पूजा-पाठ या हनुमान जी की आराधना करने से विशेष लाभ मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर ज्योतिषाचार्य की मानें तो आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता, सम्मान, सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला साबित हो सकता है. आज हनुमान जी की पूजा आराधना कर सिंदूर और चमेली तेल लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़े.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें