भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हर बुधवार थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम:सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक...




आम लोगों की शिकायतों के जल्द निबटाने के लिए रांची पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर अब हर बुधवार को जिले के सभी थानों और ओपी (आउटपोस्ट) में ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी और डीएसपी समेत कई वरीय अधिकारी जनता की फरियाद सुनेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के साथ नजदीकी थाने पहुंचकर इस पहल का लाभ उठाएं। क्या-क्या शिकायतें लाएं जमीन-पारिवारिक विवाद के मामले।
साइबर अपराध की शिकायतें।
महिला सुरक्षा-घरेलू हिंसा से जुड़े मुद्दे।
पुरानी दर्ज शिकायतों की जांच में हो रही देरी।
स्थानीय कानून-व्यवस्था और अन्य आपराधिक मामले ला सकते हैं। कहां और कितने बजे होगा कार्यक्रम
लालपुर थाना: सुबह 11:00 बजे से 1 बजे तक
कोतवाली थाना: 2 बजे से शाम 5 बजे तक
सुखदेवनगर थाना: सुबह 9 बजे से 12 बजे
अरगोड़ा थाना: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
हिंदपीढ़ी थाना: 12 बजे से 2 बजे तक
चुटिया थाना: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
गोंदा थाना: दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
बरियातू थाना: 4 बजे से शाम 6 बजे तक
धुर्वा थाना: सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक
जगरनाथपुर थाना: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
नामकुम थाना: सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
टाटीसिल्वे थाना: 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक
नगड़ी थाना: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
रातू थाना: 1 बजे से 3 बजे तक
इटकी थाना: 3 बजे से
डेलीमार्केट थाना: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
पंडरा ओपी: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
लोअर बाजार थाना: 2 बजे से शाम 5 बजे तक
सदर थाना:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
डोरंडा थाना: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
कांके थाना: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top