भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीप डिप्रेशन का असर:झारखंड में मेहरबान मानसून 3 दिन और बरसेगा मानसून




24 घंटे में सरायकेला खरसावां के नीमडीह में सबसे ज्यादा 79.8 मिमी और रांची में 37 मिमी हुई बारिश बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय है। सोमवार को राजधानी में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य में सबसे अधिक 79.8 मिमी वर्षा सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में हुई। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है। 8 और 9 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। रांची सहित अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश जारी रहेगी। भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात के आसार
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के ऊपर लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। यह पिछले छह घंटे में करीब आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पूरे झारखंड से गुजरेगा। इससे पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। जिलावार बारिश रिपोर्ट (1 जून से 6 जुलाई) नोट: बारिश के आंकड़े मिमी (mm) में हैं और कमी प्रतिशत (%) में दर्शाई गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top