भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

500 पशुओं का हुआ एफएमडी टीकाकरण



कोडरमा | जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. बिनिता कुमारी के निर्देश पर डोमचांच प्रखंड के जेरूवाडीह पंचायत में सोमवार को निःशुल्क खुरहा-मुँहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पशुओं का टीकाकरण करने के साथ-साथ ईयर टैगिंग और डिजिटल पंजीकरण का कार्य भी किया गया। अभियान में पशुधन सहायक रजनीश कुमार, मोबाइल वेटरनरी कर्मी रामलखन साहू तथा टिलाकर्मी गौतम कुमार, तिनू कुमार और जगदम्बा यादव की टीम ने करीब 500 पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया। इसके अलावा सभी पशुओं की ईयर टैगिंग कर उनका पंजीकरण भारत पशुधन ऐप में किया गया। पूरे अभियान का पर्यवेक्षण डॉ. अरुण कुमार राय ने किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को खुरहा-मुँहपका रोग से बचाव, समय पर टीकाकरण के महत्व तथा पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने में एफएमडी टीकाकरण की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top