भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महेंद्र सिंह धोनी मानते हैं अपना छोटा भाई, जानें कौन हैं रांची...


Last Updated:

MS Dhoni Tennis Partner Sumit: वैसे तो स्टॉर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें टेनिस खेलना बहुत ही पसंद है. उनके टेनिस पार्टनर सुमित हैं. धोनी सिर्फ उन्हीं के साथ टेनिस खेलना पसंद करते हैं. सुमित झारखंड के जानें-माने टेनिस स्टार खिलाड़ी हैं और धोनी के करीबी भी हैं.धोनी उन्हें अपना छोटा भाई मानते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सुमित महेंद्र सिंह धोनी के टेनिस पार्टनर है. धोनी सिर्फ और सिर्फ इन्हीं के साथ टेनिस खेलना पसंद करते हैं. चाहे डबल हो या सिंगल, सुमित होना ही चाहिए, तभी वह टेनिस खेलेंगे. इन दोनों ने मिलकर कई सारे खिताब अपने नाम किए हैं और धोनी सुमित को अपना छोटा भाई मानते हैं. दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती भी है.

सुमित बताते हैं कि धोनी भैया को हम लोग माही भैया बोलते हैं और माही भैया हम लोगों के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, जिम में, कैफे में और उन्होंने गिफ्ट के तौर पर मुझे कई सारे जूते भी दिए हैं और हर सिचुएशन में हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं. माही भैया को टेनिस खेलना बहुत पसंद है. वह अपने फिटनेस का सीक्रेट भी इसे ही बताते हैं. वह टेनिस जरूर खेलते हैं. अक्सर वह उन्हीं के साथ खेलना भी पसंद करते हैं.

सुमित बताते हैं कि मैंने कई सारे नेशनल लेवल के चैंपियनशिप से लेकर स्टेट लेवल के टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और कई सारे खिताब भी अपने नाम किया. उनके पिताजी टाटा कंपनी में काम करते थे. बचपन में जमशेदपुर में रहा. इसके बाद करियर के लिए रांची आ गया. यहां पर जेएससीए स्टेडियम के अंदर ही रहता हूं और आज दूसरों को टेनिस की कोचिंग भी देता हूं. यहां आने पर धोनी उनके साथ ही टेनिस खेलना पसंद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हमेशा से इंटरनेशनल लेवल पर जाने का सपना तो था, लेकिन आर्थिक स्थिति वैसी नहीं थी. इसलिए वहां तक तो नहीं जा पाए. उनका टेनिस खेलना एक जुनून है. आज भी हर दिन करीबन 9 घंटे की प्रैक्टिस करते हैं. और अगर धोनी भैया रांची में है तो वह हर दिन पहुंच जाते हैं. इसके बाद वह दोनों एक साथ एक से दो घंटे प्रैक्टिस करते हैं.

सुमित बताते हैं कि लोगों ने पहले मजाक उड़ाया. लोगों ने कहा कि क्या कर लेगा खुद को स्मार्ट समझ रहा है, लेकिन जब धोनी ने इन्हें ही अपना पार्टनर चुना तो सबकी बोलती बंद हो गई. आज आलम यह है कि सुमित आज झारखंड के जानें मानें टेनिस स्टार तो हैं ही. साथ ही, धोनी के काफी करीबी भी माने जाते हैं. आज सुमित आईएएस ऑफिसर से लेकर बड़े-बड़े बिजनेस टायकूंस को टेनिस सिखाते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top