Last Updated:
PM Modi Indonesia Visit Live Updates: भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडिनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने मंगलवार सुबह इस संबंध समझौ…और पढ़ें

PM Modi in Indonesia Live Updates: भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 10 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. इन समझौतों में रक्षा, ईवीएम, कृषि, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं. वहीं राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया है.
इंडोनेशिया की दो दिनों की यात्रा पर जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का वहां बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति सुबिआंतो ने पीएम मोदी से गले मिलकर उनका आवभगत किया है. इस बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत और इंडोनेशिया के बीच कई बड़े समझौतों को अमली जामा पहनाया गया.
पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का आज दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है. राष्ट्रपति सुबिआंतो के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की संसद ‘कोम्प्लेक्स पार्लेमेन रिपब्लिक इंडोनेशिया’ पहुंचेंगे, जहां वे एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सांसदों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत-इंडोनेशिया लोकतांत्रिक साझेदारी के साथ-साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. वहीं दिन के आखिरी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री भारत की विकास यात्रा, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका और भारत-इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और जन-जन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दे सकते हैं.
ऐसे में प्रधानमंत्री की इस यात्रा का दूसरा दिन राजनीतिक, रणनीतिक और जनसंपर्क तीनों दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भारत और इंडोनेशिया के व्यापक रणनीतिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
PM Modi Indonesia Visit LIVE: पीएम मोदी के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, इंडोनेशिया ने दिया देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया है.
PM Modi Indonesia Visit LIVE: ईवीएम से लेकर खेती तक…भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए 10 से अधिक समझौते
ब्रह्मोस मिसाइलों के अलावा भारत और इंडोनेशिया ने चुनाव प्रबंधन और विशेष इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के विकास में सहयोग बढ़ाने पर भी समझौता किया है. यह भारत के चुनावी अनुभव और तकनीक की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत माना जा रहा है. दोनों देशों ने कृषि क्षेत्र में तकनीक, अनुसंधान और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. वहीं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समुद्री सुरक्षा से जुड़े समझौते को भी अंतिम रूप दिया गया. अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत और इंडोनेशिया ने सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. इसके तहत सैटेलाइट तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा.
PM Modi Indonesia Visit LIVE: ब्रह्मोस पर भारत-इंडोनेशिया में हो गई डील, पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने साइन किया MoU
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को नई मजबूती मिली है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 10 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. इन समझौतों में रक्षा, चुनाव प्रबंधन, कृषि, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं. सबसे अहम समझौता ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर हुआ है. दोनों देशों ने ब्रह्मोस सहयोग पर सहमति जताते हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे भारत की रक्षा कूटनीति और ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा निर्यात के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
PM Modi Indonesia Visit LIVE: भारत का ऑपरेशन सिंदूर देखकर गदगद इंडोनेशिया, ब्रह्मोस के साथ पीएम मोदी से मांग रहा अस्त्र मिसाइलें
प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की एयर-टू-एयर मिसाइल क्षमता के प्रदर्शन के बाद इंडोनेशिया ने भारत की स्वदेशी अस्त्र (Astra) मिसाइलों को खरीदने में रुचि दिखाई है. इसके अलावा इंडोनेशिया अपने ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम को और मजबूत करने की योजना बना रहा है. दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर पहले से बातचीत चल रही है और अब अतिरिक्त ब्रह्मोस बैटरियों की आपूर्ति को लेकर सहयोग बढ़ सकता है.
PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से गले मिलकर किया स्वागत
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर स्वागत किया.
PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति से करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जकार्ता में औपचारिक स्वागत हुआ. पीएम मोदी आज यहां राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ बातचीत भी करेंगे.
#WATCH | Jakarta, Indonesia: Prime Minister Narendra Modi recieves a ceremonial welcome in Jakarta.
PM Modi will hold bilateral discussions with President Prabowo today.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/I4vccGkNRt
— ANI (@ANI) July 7, 2026
PM Modi Indonesia Visit LIVE: ब्रह्मोस से व्यापार तक… भारतीय राजदूत ने बताया पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का एजेंडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान होने वाली द्विपक्षीय वार्ता कई अहम रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगी. News18 इंडिया से खास बातचीत में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच होने वाली बैठक पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगी.
राजदूत संदीप चक्रवर्ती के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश, खाद्य सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी। इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं.
उन्होंने बताया कि रक्षा सहयोग इस बैठक का सबसे अहम विषय रहेगा। खास तौर पर भारत की सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर भी विशेष फोकस रहेगा. भारत और इंडोनेशिया के बीच इस संबंध में वर्ष 2025 से चर्चा जारी है और इस दौरे के दौरान कुछ समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.
PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया में आज क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का दूसरा दिन भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ शिखर वार्ता, संसद को संबोधन और भारतीय समुदाय से संवाद शामिल है.
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ औपचारिक स्वागत समारोह और द्विपक्षीय वार्ता.
दोपहर 2:30 बजे से 3:45 बजे तक- इंडोनेशिया की संसद में विशेष कार्यक्रम और सांसदों को संबोधन.
शाम 5:40 बजे से 7:00 बजे तक – जकार्ता में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.