भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दो छात्रों को बेंगलुरु बेस्ड लिंक्डइन कंपनी ने दिया ऑफर:बीआईटी मेसरा के...




रांची के मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के साल 2022-26 बैच के दो छात्रों कुशाग्र सहाय और अंकित कुमार ने कैंपस प्लेसमेंट में एक करोड़ रुपए से अधिक का पैकेज हासिल किया है। दोनों ही छात्र कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के हैं। कुशाग्र सहाय को 1.40 करोड़ (एनुअल सीटीसी) और अंकित कुमार को 1.09 करोड़ रुपए (एनुअल सीटीसी) का शानदार पैकेज ऑफर हुआ है। प्लेसमेंट सेल की डॉ. श्रद्धा शिवानी ने बताया कि दोनों ही छात्रों का प्लेसमेंट बेंगलुरु बेस्ड लिंक्डइन कंपनी में हुआ है। कुशाग्र ने 10वीं तक की पढ़ाई संत थॉमस, धुर्वा और 12वीं डीपीएस, रांची से पूरी की है। मां सुनिता नारायण टीचर और और पिता मनीष सीसीएल दरभंगा हाउस में नौकरी करते हैं। अंकित कुमार डालटनगंज के रहनेवाले हैं। अंकित ने अपनी 10वीं की पढ़ाई ब्राइटलैंड स्कूल, डालटनगंज से और 12वीं डीएवी हेहल से पूरी की। अंकित के पिता अश्विनी कुमार एसपी ऑफिस में कार्यरत हैं। मां भावना देवी हाउस वाइफ हैं। 240 कंपनियां पहुंचीं प्लेसमेंट ड्राइव में
बीआईटी मेसरा के प्लेसमेंट सेल ने बताया कि इस वर्ष बीआईटी मेसरा में करीब 240 कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचीं। अब तक लगभग 75 प्रतिशत छात्रों का चयन हो चुका है। सेल ने बताया कि शेष छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश या अन्य संस्थानों का रुख करते हैं या फिर अपना स्टार्टअप एवं व्यवसाय शुरू करने का विकल्प चुनते हैं, यह आगे देखने की बात होगी। पिछले साल 1.45 करोड़ था हाईएस्ट पैकेज
पिछले साल बीआईटी मेसरा के 2021-25 बैच के कंप्यूटर इंजीनियर निडूमोलू लक्ष्मी नारायण राव को रुब्रिक कंपनी द्वारा 1.45 करोड़ रुपए का पैकेज मिला था। इतना बड़ा पैकेज संस्थान के किसी भी छात्र को अब तक नहीं मिला है। आईआईटी आईएसएम धनबाद के दो छात्रों को 1.59 करोड़ का पैकेज
आईआईटी-आईएसएम धनबाद ने एक बार फिर प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सत्र में संस्थान के दो छात्रों को 1.59 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा सालाना पैकेज मिला है। यह इस वर्ष का हाईएस्ट ऑफर है। इसके साथ ही संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है। राज्य के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्लेसमेंट का दौर अब अंतिम चरण में है। अधिकांश कॉलेजों में 75 से 90 प्रतिशत छात्रों को नौकरी मिल चुकी है। कुछ संस्थानों में अभी भी कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top