भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ketan Murder Case: ‘क्या कस्टडी में पुलिस मारती भी है, जेल में...


होमताजा खबरदेश

‘क्या जेल में पुलिस मारती भी है?’ सिया ने केतन को मारने से पहले किया होमवर्क

Last Updated:

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने हत्या से पहले यह जानकारी जुटाई थी कि पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता है और महिला कैदियों को कौन-कौन से कानूनी अधिकार मिलते हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि सिया ने कथित तौर पर राजा रघुवंशी हत्याकांड से सबक लेकर वारदात की विस्तृत योजना बनाई थी. पुलिस अब उसके दूसरे मोबाइल की फोरेंसिक जांच के जरिए और अहम सुराग जुटाने में लगी है.

'क्या जेल में पुलिस मारती भी है?' सिया ने केतन को मारने से पहले किया होमवर्कZoom

केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है.

Pune Ketan Agarwal Murder Case: क्या कस्टडी में पुलिस मारती-पीटती भी है? महिलाओं के जेल में क्या-क्या अधिकार होते हैं? सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को मारने से पहले सारी जानकारी जुटाई थी. जी हां, पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने सोनम रघुवंशी कांड से सबक लेते हुए काफी जानकारी जुटाई थी. पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की बीते दिनों उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों न्यायिक हिरासत में हैं और पुणे पुलिस की जांच जारी है. इस जांच में भयानक साज़िश का खुलासा हुआ है. जैसे-जैसे जानकारी सामने आई है, उससे साफ पता चलता है कि इस केतन मर्डर केस का राजा रघुवंशी केस से काफी कनेक्शन है.

दरअसल, पुणे पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि सिया गोयल ने इस बात की जानकारी जुटाई थी कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है और महिला कैदियों के क्या अधिकार होते हैं. पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल के घर से ज़ब्त किए गए दूसरे मोबाइल फोन से उसकी प्लानिंग और वारदात को अंजाम देने के तरीके के बारे में और सुराग मिल सकते हैं.। इस डिवाइस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

केतन मर्डर केस का राजा हत्याकांड से कनेक्शन

जी हां, दोनों केस को देखें तो इसमें काफी समानता है. जैसे सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को पहाड़ की चोटी से फेंका था. ठीक उसी तरह सिया गोयल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मारा था. जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि सिया गोयल और उनके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने शायद सोनम रघुवंशी कांड से सबक लिया होगा.

सोनम की तरह सिया को भी पछतावा नहीं

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पुलिस का मानना ​​है कि सिया गोयल ने सोनम रघुवंशी की गलतियों से सीखा और बेहतर योजना बनाई, बेहतर इंतज़ाम किए और बेहतर बचाव की दलीलें तैयार कीं. इससे पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना मुश्किल हो गया. हालांकि, पुलिस की जांच में वे टूट गए और उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस की मानें तो इस समय सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को केतन अग्रवाल की हत्या का कोई पछतावा नहीं है और उन्होंने अफसोस का कोई संकेत भी नहीं दिखाया है. यह ठीक उसी तरह है, जैसे सोनम को राजा की हत्या का पछतावा नहीं था.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top