भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महेशलुण्डी में मां देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू:108 कलश यात्रा निकली,...




गिरिडीह के सदर प्रखंड स्थित महेशलुण्डी पंचायत में श्री श्री 108 त्रिदिवसीय माँ देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को 108 कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा में महिलाएं, युवतियां, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर से निकली यह यात्रा महेशलुण्डी और बालोडींगहा होते हुए बदडीहा झरना पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महेशलुण्डी स्थित मां देवी का यह मंदिर अंग्रेजों के शासनकाल से भी पूर्व का एक प्राचीन धार्मिक स्थल है। वर्षों से यहां मां देवी की पूजा-अर्चना की जाती रही है और क्षेत्र के लोगों की इसमें गहरी आस्था है। मंदिर के जीर्णोद्धार और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। समिति के अनुसार, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई है। बुधवार को वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में मंदिर और माँ देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 8 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। महायज्ञ को लेकर पूरे महेशलुण्डी पंचायत में उत्सव का माहौल है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है तथा सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top