रांची: झारखंड में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वहीं, झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश का असर सबसे अधिक रहेगा. इसके अलावा आज रांची, खूंटी और रामगढ़ समेत 11 जिलों में बारिश की संभावना है. साथ ही आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में अच्छी बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है.
झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
रांची मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. ऐसे में किसानों और बाहरी गतिविधियों में लगे लोगों को सतर्क रहना चाहिए.
झारखंड में आज यहां का मौसम रहेगा सबसे सुहावना
झारखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. इन जिलों में बादलों की छाया, हल्की बारिश और ठंडी हवाएं गर्मी से राहत देंगी.
झारखंड में आज इतना रहेगा तापमान
झारखंड में अधिकतम तापमान लगभग 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रांची में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा. वहीं, धनबाद, बोकारो और पलामू प्रमंडल के कुछ हिस्सों में 32-34°C तक पहुंच जाएगा. साथ ही बारिश वाले इलाकों में तापमान कम रहने की संभावना है.
झारखंड में आज यहां रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी
बारिश का असर कम रहने वाले उत्तर-पश्चिमी जिलों, विशेषकर पलामू, गढ़वा और लातेहार में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. इनमें पलामू के सबसे गर्म रहने की संभावना है, जहां तापमान 34 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है.
जानें झारखंड में कल कहां-कहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और आसपास के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और कई जिलों में मौसम सुहावना हो गया. झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई.
मौसम विभाग की लोगों के लिए सलाह
रांची मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में नहीं रुकने, बिजली चमकने पर सुरक्षित भवन में शरण लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. साथ ही किसानों को भी गरज-चमक के समय खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई है.