भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में बंद घर से सामान चोरी:मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती...




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 मड़ुआटांड़ स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना सामने आई है। गृह स्वामी प्रकाश चौधरी ने बताया कि चोरों ने उनके घर से मोटरसाइकिल, एलपीजी सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चुरा लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकाश चौधरी मूल रूप से जयनगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस डंडाडीह के निवासी हैं। उन्होंने यह मकान वर्ष 2010 में बनवाया था। वर्ष 2022 तक उनके बेटे, बहू और पोते इस घर में रहते थे, जहां उनका बेटा झुमरीतिलैया में काम करता था। इसके बाद परिवार दिल्ली चला गया और तब से यह मकान खाली पड़ा है। प्रकाश चौधरी ने बताया कि वे डंडाडीह से आकर समय-समय पर मकान की देखरेख करते रहते हैं। पिछली बार वे 2 जुलाई को घर आए थे। उस समय उन्होंने घर की जांच-पड़ताल की और ताला लगाकर वापस अपने घर लौट गए थे। दरवाजे का ताला बगल में पड़ा था मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब प्रकाश चौधरी मड़ुआटांड़ स्थित अपने मकान पर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया। दरवाजे का ताला बगल में पड़ा था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि पहले कमरे से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। अन्य कमरों की जांच करने पर उन्होंने देखा कि बहू के कमरे में रखा बक्सा खुला हुआ था और उसके सामान बिखरे पड़े थे। रसोई से एक भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर भी गायब मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बहू के बक्से में कौन से जेवरात या कितनी नकदी थी, इसलिए वे चोरी हुए सभी सामानों का सटीक विवरण नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि बहू के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके बक्शे से कौन-कौन से आभूषण व नगदी गायब हुए हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। चूंकि मकान मालिक द्वारा आखिरी बार इस घर में 2 जुलाई को आया गया था ऐसे में पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस चोरी की घटना को चोरों द्वारा कब अंजाम दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top