भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Bike Tips: बैटरी फेल होते ही बंद हो गई बाइक की लाइट-हॉर्न?...


Last Updated:

Bike Repair Jugaad: छपरा के मशहूर बाइक मिस्त्री श्रवण कुमार ₹40 में बाइक की लाइट-हॉर्न ठीक करते हैं. उन्होंने बताया कि बैटरी फेल होने पर कंडेनसर लगाकर 3-6 महीने तक काम चलता है. इसे कोई भी सही कर सकता है. आइये जानते हैं उनकी ट्रिक के बारे में.

ख़बरें फटाफट

छपरा: अगर आप अपनी बाइक से कहीं निकले हैं और घर लौटने में देर हो जाए अंधेरा छाने लगे और इसी बीच गाड़ी की लाइट हॉर्न अचानक खराब हो जाए तो क्या कर सकते हैं. इस स्थिति में आप जुगाड़ से कम लागत में गाड़ी का लाइट और हार्न ठीक कर सकते हैं. छपरा के युवा जुगाड़ लगाने में काफी माहिर हैं. जहां रहते हैं वहीं पर अपना जुगाड़ लगाकर काम को अच्छे तरीके से कर लेते हैं. जुगाड़ से कम बजट भी आता है और काम भी आसानी से हो जाता है. ऐसा ही एक तस्वीर सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के टेक्निवास बाजार से आई है. जहां श्रवण कुमार नाम के एक बाइक मिस्त्री हैं, जिन्होंने गाड़ी के बैटरी फेल कर जाने के बाद जब लाइट गाड़ी का नहीं जलता है, और हॉर्न काम नहीं करता है तो मात्र ₹40 के खर्च में गाड़ी का लाइट हॉर्न ठीक कर देते हैं.

जानें कैसे ₹40 में हो जाता है लाइट और हॉर्न ठीक

छपरा ही नहीं, किसी जगह आसानी से इलेक्ट्रॉनिक दुकान से कंडेनसर मिल जाता है. जिस कंडेनसर को खरीद कर दोनों छोर पर तार जोड़ देना है. बैटरी जिस तार में कनेक्शन है. उसी में कंडेनसर को भी जोड़ दिया जाता है. इतना करने में 1 मिनट से भी कम समय लगता है. और पूरी तरह से नया बैटरी की तरह लाइट आपकी गाड़ी से आने लगता है, और हॉर्न भी काफी तगड़ा काम करने लगता है. इस तरह के जुगाड़ लगभग ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आसानी से लगा लेते हैं.

जानें यह जुगाड़ कितने दिन तक करता है काम

अपनी गाड़ी में इलेक्ट्रिक कंडेनसर को लगाकर 3 से 6 महीने तक आप इसका लाभ ले सकते हैं. इसको लगाने से बैटरी का पावर बढ़ जाता है. जिसके कारण लाइट अच्छे से जलने लगता है. इसके साथ ही हॉर्न भी बेहतर आवाज देने लगता है. कम बजट में अधिक लागत से भी आप बच सकते हैं और तत्काल में अच्छा काम भी हो जाता है.

मिस्त्री श्रवण कुमार ने लोकल 18 से बताया कि इसका प्रयोग वह खुद से कई वर्ष पहले किए थे. इसके साथ ही सैकड़ो गाड़ी में इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक कंडेंसर लगाकर लाइट और हार्न को ठीक किए हैं. साथ ही बताया कि विकट परिस्थिति में यह बहुत कम खर्च में अच्छा काम करता है. इसमें खर्च भी काफी कम आता है. ₹30 में कंडेनशर मिलेगा. जबकि ₹10 लगाने के लिए मिस्त्री को चार्ज देना रहता है. इतना ही खर्च में पूरी तरह से लाइट और हॉर्न गाड़ी का ठीक हो जाता है. इसको लगाने से किसी प्रकार के नुकसान नहीं होता है. बैटरी का पावर बढ़ा देता है. जिसके वजह से लाइट अच्छा से जलता है, और हॉर्न भी बेहतर काम करने लगता है. उन्होंने बतायाकि विकट परिस्थिति में लोग खुद से इसको लगाकर काम ले सकते हैं. तत्काल पॉकेट में पैसा भी अगर कम रहे तो यह जुगाड़ लगाकर अच्छा आप काम ले सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top