भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: कभी घर-घर जाकर बेचती थीं कपड़े, आज 2 करोड़ का,...


Last Updated:

Ranchi Success Story: रांची की नेहा सलवार सूट, कुर्ती, साड़ी बनाती हैं. उन्होॆंने अपनी कंपनी का नाम नेहा क्रिएशन रखा हुआ है. आज उनका प्रोडक्ट झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार और सूरत तक जाता है. इसके साथ ही उनका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ रुपये से ऊपर का है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली नेहा की अपनी एक कंपनी है, जिसका नाम नेहा क्रिएशन है. जिसके तहत वह सलवार सूट, कुर्ती, साड़ी, पेटिकोट हर एक चीज बनाने का काम करती हैं. आज नेहा का प्रोडक्ट झारखंड के हर एक जिले और छत्तीसगढ़, यूपी और बिहार तक जाता है. इसके अलावा यह बिजनेस सूरत तक पहुंच गया है. नेहा ने बताया कि वह होलसेल में डील करती हैं और यह सारी चीज उनके अपने कारगर बनाते हैं, जो 70 से अधिक हैं. आइये जानते हैं नेहा की सफलता के बारे में.

नेहा बताती हैं कि बोलने वाले बहुत कुछ बोलते हैं, वह आपके लुक्स के बारे में जरूर बोलेंगे, आपके पहनावे के बारे में बोलेंगे, लेकिन उन्हें जब कोई बोलता है तो वह बहरी हो जाती हैं. वह कुछ सुनती ही नहीं हैं, वह बस वही सुनती हैं, जो उनके काम का होता है, बाकी वह नहीं सुनती हैं. इसलिए यह सब उन्हें इतना परेशान नहीं करता है. वह दूसरों को भी सलाह देती हैं, जो तुम्हारे काम का है. बस वही सुनो. बाकी चीज के लिए बहरे हो जाओ.

यहीं मिलेगा सबसे सस्ता

नेहा बताती हैं कि उनके पास आपको सलवार सूट, कुर्ती, साड़ी, पेटिकोट सबसे सस्ता मिलेगा. क्योंकि वह लोग होलसेल में डील करती हैं और उनके खुद के कारीगर बनाते हैं. इसीलिए जब कस्टमर उनके यहां आते हैं तो मात्र ₹300 में एक से बढ़कर एक कुर्ती मिल जाती है और इसी रेंज में साड़ी भी, चाहे सिल्क हो और या कोई और फैब्रिक व लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करती हैं और कुछ चीज तो उनका खुद का स्पेशल होता है.

नेहा बताती हैं किइसीलिए जब भी कस्टमर उनके पास आते हैं तो वह निराश होकर नहीं जाते हैं. उनके पास जितना बजट होता है, उसमें वह शॉपिंग कर लेते हैं. शादी के समय तो उनके पास खाने तक का समय नहीं होता था. गुमला, लोहरदगा से लोग आते हैं यहां पर शॉपिंग करने के लिए व अन्य जिलों से व्यापारी भी आते हैं, उनसे होलसेल रेट में सामान लेने के लिए.

आज सालाना है 2 करोड़ का टर्नओवर

नेहा बताती हैं कि जब शुरू में उन्होंने यह काम शुरू किया था तो घर-घर जाकर अपना सामान दिखाती थी, देखिए हमारे सामान की क्या क्वालिटी है और आज आलम यह है कि उनका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ के पार है. एक वह दिन था और एक आज का दिन है. बस लगातार मेहनत अपने काम से मतलब रखना व ईमानदारी के साथ काम करते रहने है. आज उन्हें तो सफलता मिली ही है. साथ ही वह कई लोगों को रोजगार भी दी हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top