भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में लव अफेयर में युवक की हत्या:गोली मारी, धारदार हथियार से...




जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित मुंशी मोहल्ला मजार के पास बुधवार की शाम राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा (23) नाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। हमलावरों ने राहुल को भागने का कोई मौका नहीं दिया। पहले उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और फिर लाठी, चापड़ तथा पत्थरों से सिर कुचलकर फरार हो गए। देर रात को आरोपी सब्बे और उसके साथ दो अन्य ने मानगो थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। जिस युवक की हत्या की गई है वह भी अपराधी प्रवृति का रहा है। हथियार बरामदगी के दौरान हाफ एनकाउंटर आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अहले सुबह सब्बे को लेकर हथियार बरामद करने मानगो 14 नंबर स्थित वन विभाग के पार्क में लेकर आई थी। जहां आरोपी से बरामद हथियार से ही फायरिंग करने लगा। जिसके जवाब में पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटर कर दिया। गोली दोनों पैरों में लगी है। उसे इलाज के लिए एमजीएम लेकर पुलिस गई है। वहीं एनकाउंटर स्थल से दो हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही चार खोखा भी है। जानकारी के मुताबिक इलाके को सील कर दिया गया है। रांची से फोरेंसिक की टीम जांच के लिए जा रही है। मौके पर सिटी एसपी ललित मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। राहुल के सिर में लगी हैं चार गोलियां प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम की घटना के समय राहुल अपनी बाइक पर बैठा था। इसी दौरान करीब 20-25 युवक चारों तरफ से उसे घेरकर पहुंचे। पहले 10-12 राउंड फायरिंग की गई। राहुल के सिर में चार गोलियां लगने की बात सामने आई है। गोली लगने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और लाठी, चापड़ व पत्थरों से उसके सिर पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल राहुल को उसका दोस्त आयुष दूबे और अन्य साथी स्कूटी से लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राहुल की कथित प्रेमिका भी अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां मौजूद राहुल के दोस्तों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे वहां से भगा दिया। राहुल की हत्या का आरोप अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े शंकोसाई रोड नंबर-5 निवासी प्रीतपाल सिंह उर्फ गोले के भांजे साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभदत्ता, आफताब राजा, झंटू, अप्पा राव समेत अन्य युवकों पर लगाया गया है। वहीं घटनास्थल पर जांच के दौरान पहुंची पुलिस ने पांच खोखा, मृतक का चप्पल और बाइक के साथ खून लगा बांस बल्ली जब्त किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top