बोकारो | भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विकसित ईसीआईनेट ऐप अब मतदाताओं के लिए निर्वाचन संबंधी सभी महत्वपूर्ण सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के दौरान इसकी उपयोगिता और बढ़ गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के सभी मतदाताओं से गूगल प्ले स्टोर से ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड कर अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। डीसी ने बताया कि ऐप के जरिए मतदाता आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम एसआईआर-2003 की मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं। इसके अलावा एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र भरने के दौरान माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी की जानकारी भी ऐप के माध्यम से खोजी जा सकती है। इससे गणना प्रपत्र सही और त्रुटिरहित तरीके से भरने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर सुरक्षित, व सरल सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
Source link