Last Updated:
Laser Land Labeler Machine Benefits: खेत समतल बनाने का ज्यादातर कार्य पहले स्क्रैपर किया जाता है. अब ऐसी ऐसी मशीनें आ गई हैं. लैंड लेवलर मशीन से धान के खेत का समतलीकरण करने से उत्पादन 10-15% बढ़ सकता है. यह मशीन पानी बचाती है. उर्वरक का सही उपयोग सुनिश्चित करती है. इस सरकार सब्सिडी भी देती है. इससे किसानों को मुनाफा होगा.
जहानाबाद: बिहार में धान की फसल की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है. नर्सरी लगाने के बाद खेत को रोपाई के लिए तैयार किया जा रहा है. धान की खेत की तैयारी में जुताई, पटवन से लेकर समतलीकरण तक होता है. समय के साथ खेत को समतल करने का तरीका बदल गया है. खेत समतल बनाने का कार्य पहले स्क्रैपर (पाटा) से किया जाता था. अब मशीन आ गई हैं. जिससे बहुत सही ढंग से खेत का समतलीकरण हो जाता है. इस मशीन का नाम लैंड लेवलर मशीन है. यह बहुत ही आधुनिक मशीन है. इसका उपयोग खेतों में किया जाता है तो खेत का बहुत सही ढंग से समतलीकरण हो जाता है.
जानिए इस मशीन की खासियत
खान की खेती में समतलीकरण कितना महत्वपूर्ण होता है. Local 18 की टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र जहानाबाद के यंत्र एक्सपर्ट इंजीनियर जितेंद्र कुमार से खास बात की. उन्होंने इस मशीन की गई खासियत गिनवाई. इंजीनियर जितेंद्र के मुताबिक लैंड लेवलर मशीन से खेत समतल होता है तो पैदावार में 10 से 15% तक की बढ़ोतरी संभव है. क्योंकि इस मशीन से खेत को 2 से 3 फायदे होते हैं. जिसमें पानी की बचत, उर्वरक का सही से उपयोग और खेत का डाइमेंशन सही होना. अगर इन बातों का ख्याल रखा जाता तो किसानों को धान की फसल से मुनाफा मिल सकता है.
कैसे होता है इस मशीन का उपयोग
एक्सपर्ट ने बताया कि इस मशीन को चलाने के लिए 45 हॉर्स पावर से अधिक का ट्रैक्टर होना चाहिए. पहले के दौर में जिस प्रकार से स्क्रैपर (पाटा) का उपयोग किया जाता था उसका आज कुछ जगहों पर इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन आधुनिक दौर की मशीन से खेत का समतलीकरण ज्यादा अच्छे ढंग से कर रही है. आज की लेजर लैंड लेवलर मशीन बहुत कम समय में बहुत सही ढंग से खेत का समतल करने का काम करती है. इस मशीन में ट्रांसमीटर और रिसीवर होते हैं. लेजर लैंड लेवलर मशीन को ट्रैक्टर से कनेक्ट कर चलाया जाता है. ट्रांसमीटर को खेत के बाहर रखा जाता है और उसमें लेवल सेट पहले से किया रहता है. इससे हमें अनुमान मिलता है कि खेत को कितना समतल बनाना है.
सब्सिडी पर भी मिलती है यह मशीन
धान की खेती में इस मशीन का बहुत उपयोग हो सकता है. क्योंकि इस फसल के खेत में अधिक पानी लगता है. अगर खेत का समतलीकरण सही से किया रहेगा तो पूरे खेत में पानी आसानी से पहुंच सकता है. समान रूप से खेत को पानी मिलेगा और फसल का उत्पादन अच्छा होगा. यह मशीन बिहार सरकार अनुदान पर भी देती है. इसके लिए विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होता है. सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग को 40% अनुदान पर तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को 50% अनुदान पर कराई जाती है. इसके अलावा आप चाहे तो कस्टम हायरिंग सेंटर से भी आकर खेत समतल कर सकते हैं. यह ध्यान देने वाली बात होगी की खेत का समतलीकरण सूखा रहने पर ही हो सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें