Last Updated:
Business Idea For Festivals: रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो डिजाइनर राखी, ब्रेसलेट, लड्डू गोपाल के कपड़े, सजावट का सामान आदि जैसी चीजों की दुकान लगा सकते हैं. इस काम को कैसे शुरू करना है और इससे कैसे कमाई की जा सकती है, जानते हैं.
रांची. आने वाले दिनों में 28 अगस्त को जहां रक्षाबंधन है, वहीं 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी है. इस समय खासतौर पर महिलाएं घर पर ही डिजाइनर राखी बनाने का काम करती हैं. वहीं जन्माष्टमी के लिए डिजाइनर लड्डू गोपाल के कपड़े, कई तरह के पोशाक और घर की सजावट का सामान बनाती हैं. इसके बाद इस समय लगने वाले मेलों और प्रदर्शनी में इन्हें बेचकर अच्छी-खासी कमाई करती हैं.
प्रियंका बताती हैं कि महिलाएं किस तरीके से यह सामान घर में बनाकर और किन-किन प्लेटफॉर्म पर इसकी आसानी से मार्केटिंग कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि सबसे पहले अगर आपको यह बनाने की इच्छा है, तो आप कहीं से ट्रेनिंग लें. कई महिलाएं अपने घर में वर्कशॉप चलाती हैं. या फिर आप ऑनलाइन देखकर भी घर में प्रैक्टिस कर सकते हैं. सबसे पहले आपको डिजाइनर राखी अच्छे से बनाने में महारत हासिल करनी चाहिए.
हमेशा अलग ट्रेंड को करें फॉलो
प्रियंका बताती हैं कि आपको हमेशा अलग ट्रेंड को फॉलो करना पड़ेगा. एक ही तरह का सामान अगर आप प्रदर्शनी में लगाएंगे, तो लोग आपकी राखी या लड्डू गोपाल के कपड़ों को इतना पसंद नहीं करेंगे. ऐसे में आप थोड़ा ऑब्जर्व कर सकते हैं. ऑनलाइन जाकर देखिए कि बाहर क्या चल रहा है. स्नैपचैट राखी, इंस्टाग्राम राखी जैसे थोड़ा यूनिक कलेक्शन आपको तैयार करने पड़ेंगे.
मार्केटिंग बेहद जरूरी
इसके बाद सबसे बड़ा टेंशन होता है कि मार्केटिंग कैसे करें. सबसे पहले आप जितनी भी महिलाओं को जानते हैं, उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं. उसमें एक वीडियो बनाकर अपने सभी प्रोडक्ट के छोटे-छोटे शॉर्ट वीडियो डालते रहें. अपने स्टेटस पर भी लगाएं. इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बनाएं और फेसबुक पर भी अपना अकाउंट बनाकर उसमें अपना कॉन्टैक्ट नंबर डाल दें.
फैशन एग्जिबिशन भी है अच्छा प्लेटफॉर्म
इसके अलावा आप फैशन एग्जिबिशन में भी अपना स्टॉल लगा सकते हैं. यहां कई कस्टमर आते हैं और आपका अच्छा-खासा कॉन्टैक्ट बन जाता है. ऐसे में जो इस तरह के एग्जिबिशन लगाते हैं, आप उनसे कॉन्टैक्ट करें. यहां डायरेक्ट आपकी सेलिंग भी काफी तगड़ी हो जाती है. कई बार तो एक दिन में 10 हजार रुपये तक की सेलिंग हो जाती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें