भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सांसद ने भरा गणना प्रपत्र, आमजनों से की भरने की अपील




लोहरदगा| विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सांसद सुखदेव भगत ने बीएलओ के माध्यम से अपना गणना प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरने तथा एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर अपने गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरें ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। वहीं उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। लोग संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र भरने में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top