भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुग्गा बांध में युवक की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग



लातेहार | गढ़वा जिले के रहने वाले जय प्रकाश तिवारी ने अपने पुत्र आयुष तिवारी की सुग्गा बांध में हुई मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में जय प्रकाश तिवारी ने बताया है कि घटना के समय आयुष अपने तीन दोस्तों के साथ सुग्गा बांध घूमने गया था। उसके साथ आयुष गुप्ता, जेपी गुप्ता और आर्यन किशोर (सभी गढ़वा) मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र शिक्षित था और उससे इस प्रकार की लापरवाही या भूल-चूक होने की संभावना बेहद कम थी। ऐसे में उसकी मौत कई संदेहों को जन्म देती है। आवेदन में मृतक के पिता ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top