भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिकनी : मां वन शक्ति मंदिर में भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा की...



बरवाडीह: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू बरवाडीह | प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्रैल माह में छात्राओं के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तर से भी चयन सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके बाद अब चयनित छात्राओं का विद्यालय में प्रवेश कराया जा रहा है।विद्यालय की वार्डन रूबी ने बताया कि चयनित छात्राओं के अभिभावकों को नामांकन संबंधी नियम एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें निर्धारित तिथि पर विद्यालय बुलाकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि नामांकन कार्य पूर्ण होते ही नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं भी प्रारंभ कर दी जाएंगी।विद्यालय प्रबंधन ने चयनित छात्राओं के अभिभावकों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि नए सत्र का पठन-पाठन समय पर शुरू किया जा सके। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मनिका और उउ विद्यालय कोपे की टीम रही विजयी मनिका| मनिका के +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दो दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में +2 उच्च विद्यालय को हराकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मनिका मॉडल विद्यालय की टीम विजेता बनी। वहीं, अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले में भी +2 उच्च विद्यालय मनिका को हराकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोपे की टीम विजयी रही। इसका उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव और जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बीपीओ निकेत कुमार सहित कई शिक्षक समेत बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top