Last Updated:
ग्रूमिंग और पर्सनल केयर की बढ़ती मांग बढ़कर रही है औऱ इस काम के लिए लोग पैसे भी खर्च कर रहे हैं. इस कारोबार में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है और दुकान में साफ-सफाई के अलावा अच्छी लोकेशन और नये ट्रेंडिंग हेयरकट कि जानकारी रखना बहुत जरूरी है.
कैलाश कुमार/बोकारो: आज के समय में बढ़ती आबादी के साथ ग्रूमिंग और पर्सनल केयर की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि मेंस सैलून का बिजनेस तेजी से उभरते हुए कारोबारों में शामिल हो गया है. ऐसे में अगर सही योजना और अच्छी सर्विस के साथ इसकी शुरुआत की जाए तो इससे हर महीने अच्छी कमाई की जा सकती है. ऐसे में बोकारो के सेक्टर-5 स्थित शंकर सैलून के संचालक भोला बताते हैं कि वह पिछले 20 वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं. उनके अनुसार, छोटे स्तर पर सैलून शुरू करने के लिए लगभग 50,000 की पूंजी जरूरी है, जबकि प्रोफेशनल और आधुनिक सैलून खोलने के लिए ₹1 लाख से ₹5 लाख तक का निवेश करना पड़ सकता है.
संचालक भोला ने बताया कि एक कमरे के छोटे सैलून के लिए हर महीने 5,000 से 10,000 तक किराया देना पड़ सकता है. इसके अलावा करीब 20,000 रूपये दुकान का इंटीरियर और 10,000 रूपये के जरूरी उपकरणों जैसे कैंची, ट्रिमर, हेयर ड्रायर और तौलिया आदि के लिए खर्च करना होगा. 10 हजार रूपये तक कॉस्मेटिक चीजों जैसे शैंपू, कंडीशनर, हेयर वैक्स, हेयर कलर और फेशियल किट पर खर्च कर सकते हैं.
सैलून बिजनेस में प्रमुख रूप से हेयरकट, दाढ़ी ट्रिमिंग, हेयर कलर, फेशियल और शेविंग कि सेवाएं दी जाती हैं. आमतौर पर सबसे अधिक काम हेयरकट का आता है जिसे छोटे शहर में 100 से 300 रूपये तक और दाढ़ी का 50 से 150 रूपये तक चार्ज होता है.
हेयर कलर और फेशियल से अतिरिक्त 300 से 2,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. ऐसे में अगर रोजाना 20 ग्राहक आते हैं और प्रति ग्राहक औसतन 150 रूपये की कमाई होती है, तो दिन का 3000 हजार और महीने का 50 हजार से लेकर 90 हजार रूपये तक की कमाई कर सकते हैं. इस कारोबार में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है और दुकान में साफ-सफाई के अलावा अच्छी लोकेशन और नये ट्रेंडिंग हेयरकट कि जानकारी रखना बहुत जरूरी है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें