Last Updated:
Ranchi BIT Mesra Placement: बीआईटी मेशरा के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के दो छात्रों को 1.40 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. लिंक्डइन ने 1.04 और 1.40 करोड़ के पैकेज दिया है. इस कॉलेज में 4 सालों से बढ़िया पैकेज पर छात्रों को पैकेज मिल रहा है.
रांची स्थित बीआईटी मेशरा के कंप्यूटर साइंस ब्रांच के दो छात्रों को 1.40 करोड रुपए का पैकेज मिला है. इसके अलावा भी लाखों के पैकेज भी कई स्टूडेंट को मिले हैं. यहां की सबसे खास बात यह है कि सारे के सारे स्टूडेंट कंप्यूटर साइंस ब्रांच के ही हैं. पिछले साल भी करोड़ों का पैकेज मिला व पिछले 4 सालों से यह सिलसिला जारी है.
कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए यहां पर डिमांड काफी बढ़ गई है. इसके लिए एजुकेशन काउंसलर सरबजीत बताते हैं कि पहले क्या था कि आज से करीबन 3-4 साल पहले यहां पर अगर आप जेईई एंट्रेंस में 8000 रैंक पर लेकर आते हैं तो फिर आपको कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिल जाता था, लेकिन पिछले 4 साल से जो पैटर्न देखने को मिल रहा है. यहां पर करोड़ों के पैकेज जा रहे हैं.
पिछले साल भी छात्र को करोड़ों का पैकेज मिला था. ऐसे में अब डिमांड काफी बढ़ गई है. अब 8000 रैंक के साथ काम नहीं चलेगा. अब आपको चाहिए में कम से कम 3 से 4000 की रैंक अगर लाते हैं, तो ही यहां पर खासतौर पर कंप्यूटर साइंस ब्रांच के बारे में सोच सकते हैं. इतना आपको सेफ जोन के लिए लेकर चलना ही पड़ेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां बच्चों को कंपनी प्लेसमेंट का टेंशन नहीं लेना है. अगर आपके पास स्किल है और मन लगाकर यहां पर आपने पढ़ाई कर ली तो फिर गूगल से लेकर बड़ी कंपनी के दरवाजे बहुत ही आसानी के साथ खुल जाते हैं. क्योंकि, यहां पर 50 से बड़ी अधिक कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती है. इस बार लिंक्डइन ने दो छात्रों को 1.04 और 1.40 करोड़ का पैकेज दिया है.
वहीं, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक एलएनटी कंपनी, डेलॉइट, फ्लिपकार्ट, इंफोसिस, टीसीएस जैसी बड़ी कंपनी इस पर प्लेसमेंट के लिए आये व एवरेज पैकेज है. यहां पर इस बार 51 से 85 लाख के बीच है. मतलब साफ है कि पैकेज यहां पर शानदार रहा है और बच्चों को काफी अच्छी अपॉर्चुनिटी मिली है. यही कारण है कि यहां पर कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए डिमांड काफी बढ़ चुकी है.
इसके अलावा यहां का कैंपस भी काफी खूबसूरत है. आप यहां पर आएंगे तो देखेंगे कि घने जंगलों के बीच में खूबसूरत सड़के चारों तरफ पेड़ पौधे भी स्टूडेंट को यहां पर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. एकदम शांत वातावरण और यहां का कल्चरल लाइफ देखने लायक बनता है. सिर्फ पढ़ाई की नहीं म्यूजिकल बैंड, नाटक, आर्ट एंड क्राफ्ट, पर्यावरण जागरूकता इन सब चीजों पर भी पढ़ाई के अलावा बच्चे ध्यान देते हैं.
अगर आप यहां से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करने की सोच रहे हैं तो फिर कम से कम 4 साल के कोर्स के लिए 15 से 20 लाख रुपए तक का बजट आपको लेकर चलना पड़ेगा. यहां पर हॉस्टल फैसिलिटी, मेस, एटीएम, मार्केट हर एक चीज की फैसिलिटी कैंपस के अंदर ही मिल जाती है और अगर आप कैंपस के 3-4 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं तो फिर बस की भी फैसिलिटी मिलेगी.