भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मरीजों के बीच वार्ड में घुसी युवती, मोबाइल और पर्स की चोरी...



गुमला|सदर अस्पताल गुमला के वार्ड संख्या-125 में गुरुवार तड़के चोरी की कोशिश से हड़कंप मच गया। मरीजों और उनके परिजनों की सतर्कता से मोबाइल और पर्स चोरी के आरोप में एक युवती को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे युवती ने पहले वार्ड में मौजूद एक युवक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसने एक महिला का पर्स उठाकर अस्पताल के बाथरूम में छिपाने का प्रयास किया। महिला को शक होने पर उसने शोर मचाया, जिससे वार्ड में मौजूद लोग सक्रिय हो गए और युवती को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवती के पास से महिला का पर्स बरामद कर लिया गया। लोगों की पूछताछ के बाद उसने युवक का मोबाइल भी वापस कर दिया। घटना से नाराज कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर थाना ले गई। बताया जा रहा है कि युवती का उपनाम सेनोरिटा है और वह गुमला के शास्त्री नगर की रहने वाली है। गुमला|जिले में बारिश के साथ सर्पदंश की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन छह से दस लोग सांप के काटने का शिकार होकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार देर रात अलग-अलग क्षेत्रों से छह नए मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए। सर्पदंश के शिकार होने वालों में अंबोआ निवासी 35 वर्षीय सादिक अंसारी, रायडीह प्रखंड के पिबो निवासी 39 वर्षीय बिरसु खड़िया, गुमला के कुटमा निवासी 41 वर्षीय एतवारी असूर, सिलम पानदम टोली निवासी 15 वर्षीय निकिता मिंज, रायडीह के तियन टोंगरी निवासी 51 वर्षीय नूनी देवी तथा सिसई प्रखंड के मगलो निवासी 32 वर्षीय करमी उरांव शामिल हैं। परिजन ने सभी घायलों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एंटी वेनम का डोज देकर उनका इलाज शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई गई और उनका उपचार जारी था। लगातार बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही, सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top