Last Updated:
Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर बादल फटने से व्यापक पैमाने पर मची है. स्थानीय घरों के साथ ही होटलों में भी फ्लैश फ्लड का पानी घुस गया. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर दी है. वहीं, राहत एवं बचाव का काम युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है.
दक्षिण कश्मीर में बदल फटने से पहलगाम में व्यापक तबाही मची है.
Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर बादल फटने से व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है. अचानक आई बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड से घर, खेत, होटल सब डूब गए. बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी होटलों और घरों तक में घुस गया. खेतों में पानी घुसने से किसानों को काफी नुकसान होने का अंदेशा है. इससे पहले डोडा में भी बादल फटा था, जिससे काफी तबाही मची थी. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है.
जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड से शंगस और पहलगाम क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन के अनुसार, दोनों घटनाओं में कृषि भूमि, बाग-बगीचों, झोपड़ियों और कुछ होटलों को नुकसान पहुंचा है. पहली घटना शंगस क्षेत्र के चिटरगुल (चाटेरगुल) की ऊपरी पहाड़ियों में हुई, जहां बादल फटने के बाद आरिपथ (अरपत) नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया. तेज बहाव के साथ आया पानी, कीचड़ और मलबे ने धान के खेतों, बागों और आसपास के रिहायशी इलाकों में घुस गया. घर-मकान के साथ इससे खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे शुरू कर दिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.