भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्नातक सेमेस्टर-1 की पहली मेधा सूची जारी, 23 तक चलेगी सत्यापन प्रक्रिया




भास्कर न्यूज | जामताड़ा जामताड़ा महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक सेमेस्टर-1, सत्र 2026-30 के नामांकन के लिए शनिवार को पहली मेधा सूची जारी की गई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. कौशल, नामांकन प्रभारी प्रो. नीलम कुजूर, अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित हुई। मेधा सूची जारी होते ही नामांकन का पहला चरण शुरू हो गया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहली मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 13 जुलाई 2026, सोमवार से होगा। सत्यापन 23 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर सभी जरूरी शैक्षणिक और अन्य प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद ही आगे की नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। प्रो. कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार नामांकन तय समय-सारिणी में चल रहा है। उन्होंने कहा कि चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेधा सूची में है, वे तय तिथि के भीतर दस्तावेज सत्यापन जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि तय अवधि के बाद सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रो. नीलम कुजूर ने कहा कि सत्यापन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संबंधित काउंटरों पर शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top