![]()
बागडेहरी | कुंडहित प्रखंड संसाधन केंद्र में झारखंड सरकार की ‘उन्नति के पहिए’ योजना के तहत कक्षा आठ के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण शुरू किया गया। यह वितरण शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए है। कार्यक्रम का उद्घाटन ओपेश्वर हेम्ब्रम, जमाल ए. राजा, मिलन कुमार घोष और रीना मंडल ने किया। विद्यार्थियों को साइकिल की चाबी सौंपी गई। पहले चरण में उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरी और मध्य विद्यालय कुंडहित के कक्षा आठ के 108 विद्यार्थियों को साइकिलें दी गईं। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष के अनुसार, सत्र 2026-27 में कुंडहित प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के कुल 923 विद्यार्थियों को साइकिल देने का लक्ष्य रखा गया है। शेष विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से वितरण होगा। कंपनी के कर्मचारी बाकी साइकिलों की फिटिंग और तकनीकी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद अगले चरण के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। छात्रों ने कहा कि इससे स्कूल आने-जाने में समय बचेगा।
Source link