भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka panchang 13 July 2026 ashad maas krishna paksha chaturdashi |...


होमताजा खबरधर्म

आज सोमवार व्रत, शिवकृपा से दूर होंगी परेशानी, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है. आज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना उत्तम रहेगा. सोमवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:59 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान बिना किसी राहुकाल या अन्य अशुभ समय की चिंता किए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या व्यापार शुरू किया जा सकता है. पंचांग से जानें सोमवार 13 जुलाई का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.

आज सोमवार व्रत, शिवकृपा से दूर होंगी परेशानी, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्तZoom

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 July 2026: आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि दिन सोमवार है. सनातन धर्म में सोमवार का दिन और चतुर्दशी तिथि विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शिवजी का पूजन, अभिषेक और मंत्र जाप करने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होने लगती हैं. पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, विष्टि करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा मिथुन राशि में तो सूर्य भी मिथुन राशि में रहने वाले हैं. इस दिन सुबह 5:53 बजे सूर्योदय और शाम 7:11 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 4:11 बजे चन्द्रोदय और शाम 6:31 बजे चन्द्रास्त होगा. सोमवार के दिन का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और कुंडली में चंद्र देव की स्थिति मजबूत होती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चतुर्दशी तिथि पर प्रातः स्नान के बाद भगवान शिव का जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से अभिषेक करना शुभ माना जाता है. इसके बाद शिवलिंग पर धतूरा, आक के पुष्प, भस्म और सफेद चंदन अर्पित करें. पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप तथा शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करने से विशेष पुण्य फल मिलने की मान्यता है. शाम के समय घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करना भी शुभ माना जाता है. चतुर्दशी तिथि पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना भी शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन क्रोध, कटु वचन और नकारात्मक विचारों से दूर रहकर भगवान शिव का स्मरण करने की सलाह दी जाती है. पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 जुलाई 2026
आज की तिथि- चतुर्दशी – 06:49 पी एम तक, फिर अमावस्या तिथि
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 05:41 ए एम तक, फिर आर्द्रा – 02:51 ए एम, 14 जुलाई तक
आज का करण- विष्टि – 08:39 ए एम तक, शकुनि – 06:49 पी एम तक
आज का योग- ध्रुव – 04:00 पी एम तक, व्याघात योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मिथुन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:33 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- 05:08 ए एम, 14 जुलाई
चन्द्रास्त- 06:36 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 13 जुलाई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:12 ए एम से 04:53 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:46 पी एम से 03:41 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:21 पी एम से 07:41 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम से 12:48 ए एम, 14 जुलाई
अमृत काल: 06:02 पी एम से 07:27 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:33 ए एम से 05:41 ए एम
अमृत सिद्धि योग: 05:33 ए एम से 05:41 ए एम

शिववास: श्मशान में – 06:49 पी एम तक, फिर गौरी के साथ

आज के अशुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2026
राहुकाल: 07:17 ए एम से 09:00 ए एम
यमगण्ड: 10:44 ए एम से 12:28 पी एम
गुलिक काल: 02:11 पी एम से 03:55 पी एम
आडल योग: 05:41 ए एम से 02:51 ए एम, 14 जुलाई
विडाल योग: 05:33 ए एम से 05:41 ए एम
दुर्मुहूर्त: 12:55 पी एम से 01:50 पी एम
भद्रा: 05:33 ए एम से 08:39 ए एम
दिशाशूल: पूर्व

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top