दुमका |भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की बैठक शनिवार को अग्रसेन भवन में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तय कार्यक्रम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 जुलाई को जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र बैठकें आयोजित होंगी। प्रत्येक मंडल और शक्ति केंद्र को संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा गया। यह भी तय हुआ कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके बाद बूथ समिति की बैठक कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू और पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव कांत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link