भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोकपाड़ा में भक्तिभाव के साथ हुई वट वृक्ष की पूजा और प्रतिष्ठा




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ पर्यावरण संरक्षण और सनातन परंपरा के अनूठे संगम के तहत बुधवार को कोकपाड़ा के कालिंदीटोल में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीण बंकिम चंद्र घड़ाई द्वारा रोपित किए गए विशाल वट (बड़) वृक्ष की पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। उसकी विधिवत प्रतिष्ठा भी की गई। इस पावन अवसर पर पंडितों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार भूमि और वृक्ष का पूजन किया गया। पूजा के दौरान वट वृक्ष को पवित्र वस्त्र अर्पित किए गए। उसकी परिक्रमा की गई। रक्षा सूत्र बांधा गया। अनुष्ठान के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने सुख, समृद्धि तथा पर्यावरण की रक्षा की कामना के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां दीं। ग्रामीणों ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में वट वृक्ष (बरगद) को पूजनीय और साक्षात देवस्वरूप माना गया है। इसकी प्रतिष्ठा करने से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सुख-शांति बनी रहेगी। इस मांगलिक और धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम घोड़ाइ, नारायण कालिंदी, बेबी घोड़ाइ, वृंदावन घोड़ाइ, शुभम कालिंदी आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top