भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधानसभा से संबंधित अनागत प्रश्नों का जवाब तथ्यपरक व समय पर उपलब्ध...



भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड विधान सभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सह देवघर विधायक सुरेश पासवान एवं समिति के अन्य सदस्यों के शनिवार को गिरिडीह आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी एवं नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का अभिनंदन किया। इसके बाद नया परिसदन भवन में समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, विधानसभा के अनागत प्रश्नों के निष्पादन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने समिति को जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर मिल सके। समीक्षा के दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने सभी विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और विधानसभा से संबंधित अनागत प्रश्नों का जवाब तथ्यपरक एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को समिति के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top